फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department released Van Mitra recruitment schedule

Chamba News: विभाग ने जारी किया वन मित्र भर्ती का शेड्यूल

Wed, 07 Feb 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Department released Van Mitra recruitment schedule
चंबा। वन विभाग ने जिले में होने वाली वन मित्र भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। पांगी वन मंडल को छोड़कर अन्य सभी वन मंडलों में वन मित्र की भर्ती को लेकर तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला चंबा में 98 वन मित्र भर्ती किए जाएंगे। ये वन मित्र हर वन मंडल में रखे जाएंगे। शारीरिक दक्षता की परीक्षा के लिए इस बार पुलिस मैदान बारगाह के बजाय अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। यहां अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि दस फरवरी को वन मंडल के तहत फॉरेस्ट चेक पोस्ट करियां में भर्ती प्रक्रिया होगी। यह भर्ती मसरूंड परिक्षेत्र, अपर चंबा, निम्न चंबा के अंतर्गत सभी वन बीटों के लिए होगी। भर्ती प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। 12 फरवरी को वन मंडल चुराह के अंतर्गत वन परिक्षेत्र चकोली, हिमगिरी, तीसा, भलेई के अभ्यर्थियों की परीक्षा बरोटी स्थित एनएचपीसी कॉलोनी में होगी। डलहौजी वन मंडल के तहत भी 12 फरवरी को भर्ती होगी। यह भर्ती घटासनी वन विश्राम गृह के नजदीक ममून में सुबह 8:30 बजे होगी। भरमौर वन मंडल के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 13 फरवरी को वन परिक्षेत्र कार्यालय स्वाई में होगी। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed