{"_id":"6967cd9c0101d5043502c961","slug":"deols-family-to-be-included-in-bpl-chamba-news-c-88-1-ssml1004-171986-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीपीएल में शामिल होगा दियोल का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीपीएल में शामिल होगा दियोल का परिवार
Wed, 14 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। क्षेत्र के सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत बाड़का के दियोल गांव का निर्धन परिवार अब फिर बीपीएल में शामिल होकर सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा। हाजरो देवी के परिवार में उनका बड़ा बेटा ऑक्सीजन सपोर्ट पर है, जबकि छोटा बेटा हादसे से ग्रस्त है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। इसके बाद भी इस परिवार को बीपीएल में नाम कटने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब सलूणी प्रशासन हरकत में आ गया है। विकास खंड अधिकारी कनवर सिंह ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए संबंधित परिवार का नाम बीपीएल सूची में पुनः जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
बीडीओ कनवर सिंह ने कहा कि यह मामला गंभीर और मानवीय दृष्टि से संवेदनशील है। संबंधित विभाग और पंचायत को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर परिवार का नाम दोबारा बीपीएल सूची में जोड़ा जाए। इससे उन्हें सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में बीपीएल सर्वे और सूची तैयार करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा। इससे वास्तव में जरूरतमंद परिवार किसी भी स्थिति में सरकारी सहायता से वंचित न रहें। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि मीडिया में मामला आने के बाद गरीब परिवार को न्याय मिलना व्यवस्था की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित परिवार को जल्द राहत मिलेगी और आगे भी ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई होगी।