फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand... Do not send professors from Chamba on deputation to other colleges.

Chamba News: मांग ... चंबा से अन्य कॉलेजाें में प्रतिनियुक्ति पर न भेजें प्राध्यापक

Thu, 19 Sep 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Sep 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Demand... Do not send professors from Chamba on deputation to other colleges.
चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की समस्या को लेकर प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपते एन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की एनएसयूआई इकाई ने प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के जरिये कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज से अन्य कॉलेजों के लिए प्रतिनियुक्ति पर प्राध्यापकों को न भेजा जाए।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से चंबा कॉलेज में तैनात प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति अन्य कॉलेजों में की जा रही है। इससे जिले के प्रमुख कॉलेज में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हाे रही है। कार्यकर्ता आर्यन भारद्वाज ने बताया कि बताया कि इस वर्ष भी महाविद्यालय से हिंदी और राजनीतिक विज्ञान विषय के प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति अन्य महाविद्यालय में की जा रही है। इन कॉलेजों के मुकाबले चंबा कॉलेज में बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे में सैकड़ों बच्चों के लिए हजारों की संख्या वाले कॉलेज से प्रतिनियुक्तियां करना बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि यहां से प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्तियां न की जाए। इस मौके पर अमित कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, पारस कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed