फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deliberations on the issues faced by mid-day meal workers in Chuwari

Chamba News: चुवाड़ी में मिड-डे मील वर्करों की समस्याओं पर मंथन

Sun, 14 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on the issues faced by mid-day meal workers in Chuwari
चुवाड़ी। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की बैठक प्रधान मीना देवी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 22 जून को शिमला में होने वाली रैली में क्षेत्र के सभी मिड-डे मील वर्कर्स हिस्सा लेंगे। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि मिड-डे मील वर्कर्स के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से मिड-डे मील वर्कर्स को 12 महीने का वेतन देने के मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर मामले को लंबित रखने का प्रयास किया जा रहा है। यूनियन नेताओं का आरोप है कि सरकारें न्यायालय के निर्णयों को लागू करने में गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। यूनियन ने घोषणा की कि मांगों के समर्थन में 22 जून को मिड डे मील वर्कर्स स्कूलों में भोजन नहीं बनाएंगे और शिमला रैली में शामिल होकर आवाज बुलंद करेंगे। बैनीलम,रीता, शुभ, करीना, भीम सेन, प्रीतम, सुभाष सलोचना और मुन्नी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed