फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Degree college will open in Dalhousie: Jairam

डलहौजी में खुलेगा डिग्री कॉलेज : जयराम

Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Degree college will open in Dalhousie: Jairam
तलेरू में बोटिंग प्रतियोगिता के समापन सामारोह के दौरान मंच पर बैठे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन? - फोटो : Chamba
डलहौजी में खुलेगा डिग्री कॉलेज : जयराम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, आधा दर्जन स्कूलों का बढ़ाया दर्जा
लचोड़ी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की संभावनाएं तलाशने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी में जल्द राजकीय महाविद्यालय खुलेेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय बोटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में साइंस की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा करने के साथ ही राजकीय उच्च पाठशाला गरंगड़ को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला छाना को मिडल स्कूल, रामापा लडेर को उच्च और रामापा जुतराहण को उच्च पाठशाला बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही करवाल गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा भी की। लोगों की पीएचसी सुंडला को सीएचसी बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को औपचारिकताएं पूरी कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। इसके अलावा लचोड़ी में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने के लिए जरूरी दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने समय के अभाव में क्षेत्र की कुछ सड़कों की घोषणाओं के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद इन्हें अमलीजामा पहनाने की बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 1.5 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। डलहौजी में कॉलेज की घोषणा के बाद कार्यक्रम में जयराम ठाकुर के नारे गूंज उठे। स्थानीय लोगों ने कॉलेज खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed