{"_id":"62d598af7fe91767873fa81a","slug":"defects-in-danga-construction-notice-sent-to-the-company-chamba-news-sml415643189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा निर्माण में खामियां, कंपनी को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा निर्माण में खामियां, कंपनी को भेजा नोटिस
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर नैणीखड्ड के समीप डंगे के निर्माण कार्य में कई खामियां पाई गई हैं। इस पर नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा की ओर से कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस के माध्यम से प्राधिकरण ने कंपनी को हिदायत दी है कि इस खामी को बिना विलंब दुरुस्त किया जाए अन्यथा इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद कंपनी की ओर से अब डंगे को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक करोड़ों की राशि खर्च कर नैणीखड्ड के समीप डंगे का कार्य किया गया है। यह कार्य प्राधिकरण ने हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी को दिया है। कंपनी ने इस कार्य को पूरा तो किया लेकिन डंगे के निचले स्तर पर भूस्खलन शुरू हो गया। इस कारण डंगे पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। मामले की सूचना जैसे ही एनएच प्राधिकरण चंबा को मिली उसके बाद सहायक अभियंता ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निचले स्तर पर खामियां पाई गईं और सहायक अभियंता ने कंपनी को नोटिस जारी कर उस खामी को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि कंपनी ने निचले स्तर पर कार्य के दौरान गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया है। इसी वजह से ऐसी लापरवाही सामने आई है।
उपप्रधान ने भी की थी शिकायत
इस मामले को लेकर बैली पंचायत के उपप्रधान जैसी राम ने भी शिकायत की थी और कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने कार्य के दौरान लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि यह मामला जैसे ही ध्यान में आया। कंपनी को बिना विलंब नोटिस जारी किया गया और कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए कहा गया है। अगर दोबारा लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।