{"_id":"63863926c05d24552a778a1a","slug":"death-of-a-person-going-home-after-falling-into-a-ravine-chamba-news-sml4293506176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर जा रहे व्यक्ति की खड्ड में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर जा रहे व्यक्ति की खड्ड में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। बकलोह में अपना कार्य निपटाने के बाद घर जा रहे व्यक्ति की खड्ड में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र रंगीलो राम निवासी गांव मोट डाकघर ओभार तहसील भटियात के रूप में हुई है। संजय कुमार सोमवार को शाम के समय बकलोह से मोट गांव जा रहा था।
जब वह घराट का लाड़ पहुंचा तो रास्ते पर उसका पांव फिसला और वह गहरी खड्ड में जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गहरे जख्मों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।