फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   deadbody captured in balu bridze

बालू पुल के समीप नेपाली का मिला शव

Fri, 19 Feb 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Fri, 19 Feb 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट मार्ग पर बालू पुल के समीप शुक्रवार सुबह एक नेपाली मूल के अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई क्योंकि कोई भी मृतक के मूल आवास और उनकी असली पहचान के बारे कुछ नहीं जानता था। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति पिछले एक दशक से ज्यादा समय से चंबा में रह रहा था। स्थानीय लोग इस व्यक्ति को कैप्टन के नाम से बुलाते थे। व्यक्ति कबाड़ इकट्ठा करके अपना गुजारा करता था। रात के समय वर्षा शालिका में पनाह लेकर अपनी रातें काटता था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लोगों ने बालू में उसका शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाके अंतिम संस्कार करवा दिया है। शव की डॉक्टरी जांच में सामने आया कि ठंड की वजह से इसकी मौत हुई है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह के समय पुलिस को बालू मेें मृत व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का हिरासत में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर किसी भी चोट या घाव का निशान नहीं था। मृतक काफी समय पहले नेपाल से आकर चंबा रह रहा था। उसकी सही पहचान किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed