{"_id":"65ce477a0e2ed725ce0c8a8e","slug":"dawat-mahadev-temple-will-be-beautified-yatri-niwas-will-also-be-built-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118452-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दवाट महादेव मंदिर का होगा सौंदर्यकरण, यात्री निवास भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दवाट महादेव मंदिर का होगा सौंदर्यकरण, यात्री निवास भी बनेगा
Thu, 15 Feb 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
दवाट महादेव मंदिर।संवाद
चंबा। जिले में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देकर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। ऐतिहासिक दवाट महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री निवास का निर्माण करवाने की भी योजना है। इससे लिए बाकायदा पंचायत के पास जमीन उपलब्ध है। आने वाले समय में ऐतिहासिक दवाट महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शनों के साथ रात्रि ठहराव की सुविधा भी मिलेगी। जिला पर्यटन विभाग ने इसके लिए 80 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए पर्यटन निदेशालय को भेजा है। चंबा शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर सिढ़कुंड पंचायत के दवाट नामक स्थान पर बना शिव मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। कहा जाता है कि इस मंदिर को पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान बनाया था।
मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडव हिमालय के इस भाग में आए थे। उन्होंने इस इलाके में कई मंदिरों का निर्माण किया था। बताया जाता है कि यह मंदिर एक रात में ही तैयार किया गया था। मंदिर को बनाने में इस्तेमाल किया गया पत्थर शिकरीधार नामक स्थान से लाया गया था। इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। अब पर्यटन विभाग ने दवाट मंदिर का सौंदर्यीकरण करवा कर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। विभाग 40 लाख रुपये खर्च कर रास्ते का निर्माण, बेंच, रंग-बिंरगी लाइटों समेत अन्य कार्य करवाएगा। 40 लाख से पंचायत में यात्री निवास बनाने की भी योजना है। विभाग ने 80 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा है।
विज्ञापन
--
जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि धार्मिक स्थलों के जीणोर्द्धार कर पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से 80 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।