फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Daughters will become Aparajita by overcoming difficulties

Chamba News: मुश्किलों को पार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां

Tue, 29 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Daughters will become Aparajita by overcoming difficulties
चंबा के जागृति पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान स्टाफ और बच्चे।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। सफल बनने के लिए सेहतमंद रहना भी अति आवश्यक है। स्वस्थ शरीर होगा तो इरादे भी मजबूत बने रहेंगे। खुद की योग्यता को पहचान कर आगे बढ़ें, अपने अधिकारों की समझ भी होनी चाहिए जिससे विषम हालातों में खुद को सुरक्षित रखा जा सके। तमाम मुश्किलों को पार कर बेटियों को अपराजिता बनना है। इस आशय के साथ
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
मंगलवार को जागृति पब्लिक स्कूल चंबा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियंस कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यापिका लवलेश ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। छात्राओं को समझाया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ अधिकारों की समझ भी रखें। आगे बढ़ने के लिए जिस तरह से शिक्षित होना जरूरी है, उसी तरह स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। अस्वस्थ शरीर सफलता के मार्ग में रुकावटें पैदा करता है। अध्यापक मोहिंद्र कुमार ने बताया कि आज के समय में बेटियां किसी भी सूरत में बेटों से कम नहीं हैं। सही राह और लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहने वाले ही हमेशा कामयाब होते हैं।
विज्ञापन

अध्यापिका ने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहने संबंधी जानकारी बच्चों के साथ साझा की है। आज के समय में लड़कों से लड़कियां कहीं आगे निकल चुकी हैं। बस सही दिशा और दशा में आगे बढ़ना ही कामयाब बनाता है। -भावना शर्मा, दसवीं कक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का मौका मिला। इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिये लड़कियां अपना लक्ष्य साध कर उसके लिए कड़ी मेहनत कर सकती हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम स्कूलों में बार-बार होने चाहिए। -लक्षिता कुमारी, छठी कक्षा
किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ शरीर होना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ शरीर के लिए दैनिक व्यायाम क्रियाएं और खेलकूद में भाग लेकर युवा वर्ग आगे बढ़ सकता है। इसके अलावा सही तरह का खानपान भी युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। -राम्या ठाकुर, दसवीं कक्षा

स्कूल में सप्ताह में दो से चार प्रकार के इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसमें बच्चों को कई प्रकार की जानकारियां हासिल करने के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। अपराजिता कार्यक्रम के जरिये कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का मौका मिला है। -गौरी ठाकुर, दसवीं कक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed