{"_id":"633483f28440e022186e4fe7","slug":"dangerous-to-travel-on-the-kandu-panjoh-road-chamba-news-sml423239229","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांदू-पंजोह सड़क सफर करना खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांदू-पंजोह सड़क सफर करना खतरनाक
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। कांदू-पंजोह मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर टारिंग न होने से गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। साथ ही जगह-जगह मलबा गिरा हुआ है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही काफी रिस्की हो गई है। सड़क का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन विभाग ने अभी तक टारिंग नहीं की है।
जानकारी के अनुसार इस सड़क की दूरी करीब साढ़े तीन किलोमीटर है। सड़क पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ह़ुआ है। ग्रामीणों उमेश कुमार, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार, संसार चंद, अनिरुद्ध कुमार, अशोक कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार और ठेठी राम का कहना है कि सरकार सड़कों का निर्माण तो कर रही है लेकिन इन सड़कों को पक्का नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब वाहनों को भी नुकसान पहुंचने लगा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग को दुरुस्त किया जाए।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि टारिंग के लिए डीपीआर बना दी गई है। जैसे ही बजट की व्यवस्था होगी, मार्ग को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।