{"_id":"1b93d11a53478ad759baf72a53795b6e","slug":"wine-served-in-dhaba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों में खाने के साथ परोसी जा रही शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबों में खाने के साथ परोसी जा रही शराब
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ढाबों में खाने के साथ शराब भी परोसी जा रही है। ढाबों में खाना कम और शराब ज्यादा बेचा जा रहा है, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शराब बिकने से आम लोग ढाबों में खाना खाने से भी कतरा रहे हैं। सबसे ज्यादा शराब मांस बेचने वाले ढाबों में बेची जा रही है।
विज्ञापन
ढाबों के अंदर रखी शराब की पेटियों को देखकर लगता है कि इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। स्थानीय निवासी चंद राम, राकेश कुमार, धर्मपाल, किशोर, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश, विनोद कुमार, प्यार सिंह, रोशन लाल, देवी सिंह और जय सिंह ने बताया कि शहर के ढाबों में सरेआम खाने के साथ शराब परोसी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ढाबों में शराब बेचना पूरी तरह से गैर कानूनी है। जल्द ही पुलिस द्वारा शहर के ढाबों में छापेमारी कर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन