{"_id":"62178f27a3ef546db75ad22aecf3e819","slug":"water-problem-in-juaari-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरी गांव में गहराया पेयजल संकट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआरी गांव में गहराया पेयजल संकट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 07 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कुठेड़ बुदौड़ा के जुआरी गांव में पिछले एक सप्ताह से पीने का पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों परस राम, लोधी राम, चतर सिंह, मान सिंह, देवी सिंह, रूप लाल, राकेश कुमार और चंद राम ने बताया कि जुआरी गांव में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बाधित हो चुकी है। लोगों को पीने के लिये पानी आधा किमी दूर नाले से ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में पानी नहीं आने के बारे में कई बार संबंधित फीटर को अवगत करवाया गया है लेकिन वह अभी तक गांव में नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि फीटर लोगों की समस्याओं को अनदेखा करके अपनी मनमर्जी कर रहा है। गांव में पानी नहीं आने से लोगों को पशुओं को पानी नाले से ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जुआरी गांव में बाधित पड़ी पानी की सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए आधा किमी की दूरी नहीं तय करनी पड़े।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता भानू प्रतान ने बताया कि अगर फीटर की वजह से गांव में पानी की समस्या आ रही है तो फीटर के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गांव में पानी की समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।