{"_id":"58b6fb284f1c1bbe1c831982","slug":"three-buses-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स रूटों पर चल रहीं 3 प्राइवेट बसें जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना टैक्स रूटों पर चल रहीं 3 प्राइवेट बसें जब्त
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा पठानकोट मार्ग पर शीतला पुल के पास आरटीओ ने बांड की प्राइवेट बसें।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-सुल्तानपुर मार्ग पर बुधवार को शीतला पुल के पास आरटीओ चंबा ने अपनी टीम के साथ नाका लगाया। इस दौरान प्राइवेट बसों की जांच पड़ताल की गई। नाके के दौरान तीन प्राइवेट बसें ऐसी पकड़ी गईं जिनका काफी समय से टैक्स नहीं भरा गया था। इन बसों को बांड कर लिया गया। इसके अलावा इन बसों में सवारियों को टिकटें भी नहीं दी जा रही थीं। इसको लेकर भी बस ऑपरेटर का चालान काटा गया।
विज्ञापन
बसों के बांड होने से सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए एचआरटीसी की तीन बसें मंगवाई गईं। जिन्हें बांड की गई बसों के रूटों पर भेजा गया। साथ ही प्राइवेट बसों के परिचालकों से सवारियों का किराया भी वापस करवाया गया। इस दौरान आरटीओ कृष्णा नेगी ने तीनों बसों की सवारियों को जागरूक करते हुए कहा कि वे बसों में सफर करते समय परिचालक से टिकट अवश्य मांगे। यह उनका अधिकार है। नाके के दौरान चंबा-चकलू रूट पर जाने वाली बस नंबर एचपी 73-2324 को बांड किया गया। इसके मालिक ने अक्तूबर माह से बस का टैक्स नहीं भरा था। जोकि करीब 60,000 रुपये बनता है।
विज्ञापन
दूसरी बस नंबर एच 38ए-3959 जोकि चंबा-सिल्लाघ्राट रूट पर जा रही थी। इस बस का करीब 26,000 हजार रुपये टैक्स नहीं भरा गया था। तीसरी बस नंबर एचपी 65-2121 चंबा-कोलका रूट पर जा रही थी। इस बस का अक्तूबर माह से टैक्स नहीं भरा गया था। जोकि करीब 42,100 रुपये बनता है।
विज्ञापन
उपरोक्त सभी बस ऑपरेटरों को परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन, बस ऑपरेटरों ने टैक्स नहीं भरा। आरटीओ चंबा ने उपरोक्त रूटों पर चलने वाली बसों को बांड कर लिया। जिन्हें टैक्स भरने के बाद ही छोड़ा जाएगा।