{"_id":"58d14fd94f1c1be7431a3d12","slug":"thief-in-chamba-ornament-and-cash-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का तकिये से गला घोंटा, घर से उड़ा लिए आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग का तकिये से गला घोंटा, घर से उड़ा लिए आभूषण
ब्यूरो, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)।
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
theif
- फोटो : theif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता के मोतला गांव में चोरों ने बुजुर्ग का तकिये से गला घोंट कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोर लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
लाखों की यह चोरी एक अन्य घर में की गई है जबकि बुजुर्ग हेमराज के घर से चोर एक बैग उठाकर ले गए। बैग को पुलिस ने मोतला-धुलाड़ा मार्ग से बरामद कर लिया है। यह वारदात सोमवार रात को पेश आई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार रात को चार नकाबपोश हेमराज (80) के घर घुस आए। हेमराज की नींद खुल गई और उसने उनका विरोध किया। दो नकाबपोशों ने बुजुर्ग को दबोच लिया और दो घर की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बुजुर्ग का गला तकिये से दबा दिया और मरा समझ कर एक बैग अपने साथ ले गए। चोरों ने एक अन्य पूर्व सैनिक जगदीश चंद के घर से लाखों के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
दस हजार की नकदी भी ले गए। जगदीश चंद परिवार के साथ सोया हुआ था। चोर दूसरे कमरे में रखे करीब छह लाख के गहने और 10 हजार की नकदी उड़ा ले गए। इस बात का पता मंगलवार सुबह चला जब जगदीश ने घर का दरवाजा खुला पाया।
पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। जगदीश ने कहा कि चोर करीब छह लाख के गहने चुरा कर ले गए हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चोरों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। कहा कि पुलिस जल्द ही इस गिरोह तक पहुंचेगी।
...
सिहुंता में चोरी की आधा दर्जन घटनाएं
सिहुंता में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी यहां करीब आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस चोरी की एक भी घटना का सुराग लगाने में कामयाब नहीं हुई है।