फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   stone on car, three injuried

रजेरा के पास कार पर गिरे पत्थर, तीन घायल

Sat, 04 Mar 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Sat, 04 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन

चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा से गुजर रही आल्टो कार पर भारी पत्थर गिर गए जिसमें चालक समेत कार में सवार तीन लोगों की जान बच गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। जिनका क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शुक्रवार रात सूरज सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव ठाकरी मट्टी डाकघर सूलणी, अनिल पुत्र प्रसाद निवासी गांव पूलन डाकघर सिरड़ी और जितेंद्र पुत्र जोगिंद्र निवासी गांव चन्नी डाकघर गरिमा आल्टो कार नंबर एचपी 46-1528 में सवार होकर चंबा से भरमौर की तरफ जा रहे थे। इनमें से सूरज सिंह कार को चला रहा था। शुक्रवार रात को करीब दस बजे रजेरा के पास पहुंचने पर सड़क के साथ लगती पहाड़ी से पत्थर कार पर गिर गए।
विज्ञापन


कार में सवार तीनों लोगों को चोटें आई हैं। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया। यातायात पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। जिसमें घायलों ने हादसे की पूरी रिपोर्ट पुलिस को दी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेेरा के पास एक आल्टो कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed