फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   six month jail in quarrel case

राहगीर से मारपीट करने पर छह माह की कैद

Fri, 20 Jan 2017 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Fri, 20 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
six month jail in quarrel case
राहगीर से मारपीट करने के एक मामले में सीजेएम चंबा राजेंद्र कुमार ने सुभाष पुत्र रोशन लाल निवासी तुंदाह तहसील भरमौर को दोषी करार देते हुए अलग-अलग धाराओं के तहत छह माह की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अभियुक्त को एक माह की साधारण कैद झेलनी होगी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने भादंसं की धारा 325 व 504 के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला भरमौर थाना में 26 मई 2010 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वह अपनी गाड़ी एचपी-46-0768 को लेकर बन्नी माता मंदिर की तरफ जा रहा था। रास्ते में सुभाष कुमार अपने मवेशियों के साथ जा रहा था। उसकी गाड़ी से सुभाष के बैल को टक्कर लग गई। जिस पर सुभाष कुमार ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया।
विज्ञापन


सुभाष ने उसे तुंदाह में देख लेने की धमकी भी दी। चालक ने तुंदाह पहुंचकर गाड़ी खड़ी की और हाथ मुंह-धोने लगा। तभी सुभाष वहां आ पहुंचा और उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे चालक के दो दांत टूट गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मारपीट करने और रास्ता रोकने के संबंध में मामला दर्ज करवा दिया। इसकी सुनवाई के बाद दोष साबित होने पर शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। इस केस की पैरवी उपजिला न्यायवादी केएस जरियाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed