फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road in bad condition

नकरोड़-बघेईगढ़ सड़क में गड्ढों की भरमार

Wed, 02 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा) Updated Wed, 02 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़ से बघेईगढ़ सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में गड्ढों की भरमार है। सड़क पर बिछाई गई तारकोल पूरी तरह से निकल चुकी है। सड़क खस्ताहाल होने की वजह से हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय निवासी सतपाल सिंह, अजय कुमार, राकेश, चंद राम,  देशराज, मनोज कुमार, सोभिया राम, अभिषेक और नेकराज ने बताया कि चांजू में आईएनर्जी परियोजना के निर्माण के दौरान इस सड़क की हालत खराब हुई है। परियोजना निर्माण के चलते इस सड़क पर गाड़ियों की लगातार आवाजाही हो रही है। इसके कारण सड़क की तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुकी है। उधर, लोनिवि के एक्सईएन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि आईएनर्जी कंपनी प्रबंधन को सड़क की मरम्मत  के लिए पैसा उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जल्द ही सड़क की हालत को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed