{"_id":"e529146273b0a5c5f0824614e40b7c53","slug":"police-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा में पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा घेरा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर चंबा में प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सीसीटीवी की मदद से शहर भर में निगरानी रखी जा रही है। जबकि सीमावर्ती इलाकों से चंबा में दाखिल होने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन चौगान मैदान में होगा। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुुजान सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह ग्यारह बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यातिथि परेड की सलामी लेंगे व लोगों को संबोधित करेंगे। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्र रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन