फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchayat chaukidar injured in bullet,s shot

भरमौर में गोली लगने से पंचायत चौकीदार घायल

Mon, 20 Mar 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Mon, 20 Mar 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
panchayat chaukidar injured in bullet,s shot
कारतूस - फोटो : AmarUjala

भरमौर की गरोला पंचायत के पिल्ली गांव में रविवार शाम को बंदूक की गोली लगने से पंचायत चौकीदार घायल हो गया है। वारदात के बाद घायल व्यक्ति को आननफानन में भरमौर से चंबा अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


यहां आवश्यक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान सरताज (42) पुत्र सुरजन के रूप में हुई है। अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि सरताज पर गोली किसने चलाई है। चंबा अस्पताल में घायल के परिजनों ने पुलिस को सिर्फ इतना बयान दिया है कि सरताज अपने घर से काफी दूर खेतों में काम कर रहा था।
विज्ञापन


अचानक बंदूक से निकली गोली के छर्रे सरताज सिंह की पीठ और कमर में धंस गए। भरमौर पुलिस ने सोमवार को घायल व्यक्ति के घर का जायजा लिया, लेकिन वहां कोई भी मौजूद न होने से वारदात के बारे में सही-सही जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वारदात की खबर क्षेत्र में फैलते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कई लोग इस संबंध में तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। भरमौर पुलिस टीएमसी जाकर घायल सरताज के बयान दर्ज करेगी। इसके उपरांत ही इस मामले की असली हकीकत उजागर होगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोलन के परवाणू में जानवर पर चलाई गोली झाड़ियों में बैठे व्यक्ति को लगी जिसकी मौत हो गई थी। 

--
उधर, एएसपी चंबा विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घायल के बयान लेने के बाद ही घटना से पर्दा उठेगा और पुलिस जांच आगे बढ़ेगी। 
--

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed