{"_id":"58025e5d4f1c1b6c6128ed9c","slug":"one-boy-beatan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे युवक की दो लोगों ने कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जा रहे युवक की दो लोगों ने कर दी पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़िया में शुक्रवार शाम घर जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर दो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक के मुंह व सिर में गंभीर चोटें आई है। मारपीट के बाद युवक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय किशन पुत्र भागो निवासी गांव भरोठा डाकघर भड़िया शुक्रवार शाम को काम से छुट्टी कर घर जा रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान भड़िया के पास दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। साथ ही उससे गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके ऊपर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर युवक ने अपनी जान बचाई। उसकेे बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि जय किशन की शिकायत पर विपन व बबलू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन