{"_id":"584adaac4f1c1b104f44ab09","slug":"men-fell-in-valley-died-in-penala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/ चंबा।
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनेला गांव में वीरवार रात को एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालो राम पुत्र नेत्र सिंह निवासी पनेला वीरवार को अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। देर रात जब वह शादी से वापस लौट रहा था तो गांव के पास पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी रास्ते से गुजर रहे गांव के अन्य लोगों ने ढांक में मोबाइल की लाइट को देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुुआ। ग्रामीण ढांक में उतरे तो वहां पर बालो राम मृत पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणो ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पनेला गांव में ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन