{"_id":"58a1dfc74f1c1b1235d84d71","slug":"men-fell-in-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाते समय ढांक में गिरा व्यक्ति, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जाते समय ढांक में गिरा व्यक्ति, घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोल पंचायत में घर लौटते समय एक व्यक्ति ढांक में गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायल की पहचान बालो पुत्र होशियारा निवासी गांव समूई डाकघर सरोल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालो रविवार रात को करीब आठ बजे अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के पास पहुंचने पर उसका पांव फिसल गया। इससे वह ढांक में गिर गया। नीचे गिरने से उसके सिर और बाजू में चोटें लगी हैं। गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंनेे उसे ढांक से बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि ढांक में गिरकर घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन