{"_id":"ef1f52fab77f5540f0b10e69b30f0e12","slug":"meeting-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य निरीक्षकों को 4-9-14 का लाभ देने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्य निरीक्षकों को 4-9-14 का लाभ देने की मांग
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत भवन चंबा में कार्य निरीक्षक महासंघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने की। सम्मेलन के दौरान कार्य निरीक्षकों की समस्याओं के पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी रणनिति भी तैयार की गई। बैठक में विशेषकर कार्य निरीक्षकों को वेतन विसंगति को लेकर चर्चा हुई। राज्य अध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने बताया कि कार्य निरीक्षकों को 4-9-14 का लाभ दिया जाना चाहिये।
विज्ञापन
अभी तक सरकार द्वारा 4-9-14 का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य निरीक्षकों के यात्रा बिलों का जल्द भुगतान किया जाना चाहिये। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सतपाल ठाकुर ने कहा कि चंबा में कार्य निरीक्षकों का कार्य काफी सराहनीय है। उन्होंने उनकी मांगों को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया। इस मौके पर महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर, चेयरमैन देव शर्मा, राज्य महामंत्री सुनील ठाकुर सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन