{"_id":"bbb7c661be22ae261d2587e220622f94","slug":"labourer-on-strike-against-low-compansation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित मुआवजा न मिला तो रहेगी हड़ताल जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचित मुआवजा न मिला तो रहेगी हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा, चांजू
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांजू में आई एनर्जी परियोजना के खिलाफ प्रभावितों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही। प्रभावित मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। परियोजना निर्माण कार्य के दौरान दलींजन गांव में काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
कई लोगों के घर इतने ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि वे अपने घरों में नहीं रह सकते। इसलिए वे अपने रिश्तेदारों के घरों में रहने को मजबूर हैं। कंपनी प्रबंधन ने प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का वादा कर रखा था। लेकिन, अभी तक कंपनी ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया है।
विज्ञापन
इस बात को लेकर प्रभावित परिवारों में काफी रोष है। प्रभावितों में मुसदी राम, राम लाल, झंडा राम और लाल चंद ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उनकी हड़ताल चौदहवें दिन में पहुंच गई है। लेकिन अभी तक कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण से कई परिवार बेघर हो गये हैं। परंतु उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
प्रशासन बुधवार को जो मुआवजा दे रहा था, उसे प्रभावित परिवारों ने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा प्रशासन प्रभावितों को बहुत कम मुआवजा दिला रहा है। इसलिए जब तक प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिलता हड़ताल जारी रहेगी।