{"_id":"57c30fa14f1c1b4114d4f08f","slug":"kidnaped-catched","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लुधियाना से बरामद की अपहृत नाबालिग, दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लुधियाना से बरामद की अपहृत नाबालिग, दो आरोपी दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटियात उपमंडल की टुंडी पंचायत के भराड़ी गांव की साढ़े सत्रह वर्ष की नाबालिग को भगाने के आरोपियों को पुलिस ने लुधियाना बस स्टैंड पर दबोच लिया है। चुवाड़ी पुलिस की अगुवाई कर रहे डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र शर्मा व चुवाड़ी थाना के एसएचओ महिंद्र सिंह राणा की टीम ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करके व गुप्त सूचना के आधार पर लुधियाना बस स्टैंड पर दो आरोपियों सहित नाबालिग को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंद्रह जुलाई को टुंडी पंचायत की नाबालिग गायब हो गई थी। जिसके घर वालों द्वारा तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। नाबालिग का पिता अपने ससुराल सदवां तहसील नूरपुर गया तो वहां उसे पता चला कि वहां के बासा गांव के मिठ्ठू पुत्र हमीददीन उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। उसके साथ उसके जीजा गनीदीन निवासी लखबाल तहसील नूरपूर भी शामिल है। इसके बाद अगवा लड़की की तलाश करते हुए तीन जुलाई को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की धर पकड़ तेज कर दी थी। जिसके चलते पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों पर भादंसं की धारा 363, 366 व 34 आईपीए सहित पोक्सो एक्ट के मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अपहृत का मेडिकल भी करवा रही है। जिसमें शारीरिक संबंध बनाने की सूरत में आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 376 भी जुड़ सकती है। इसकी मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस इस दिशा में निष्पक्षता और पारदर्शिता से जांच कर रही है।
विज्ञापन