{"_id":"57812dc74f1c1b4b507f9f53","slug":"illigal-minning-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर वसूला 14 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर वसूला 14 हजार रुपये जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला चंबा।
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर और आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। जिला पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन करने पर चार लोगों को चौदह हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना लगाया। इस बारे में डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसमें संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने पर दस लोगों से पुलिस ने एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। शनिवार को पुलिस ने चंबा शहर व इसके आसपास के क्षेत्र में गश्त के दौरान दस लोगों को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते पाया। जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करके जुर्माना वसूला गया। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि कोटपा अधिनियम को सख्ती से लागू किया गया है। अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।