{"_id":"b18c86c7c267c158aa1e4e799b858bf4","slug":"illigal-construction-destroy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहुंता में लोक निर्माण विभाग ने हटाए सात अवैध कब्जे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिहुंता में लोक निर्माण विभाग ने हटाए सात अवैध कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता उपतहसील में लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जे उखाड़ दिए हैं। बुधवार को विभाग ने नोटिस अवधि पूरी होने के बाद कब्जे उखाड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया। सिहुंता-जोलना मार्ग पर विभाग ने सात कब्जे हटाए हैं। इससे पूर्व पिछले हफ्ते विभाग ने सभी कब्जाधारकों को सामान समेटने के निर्देश दिए थे। लेकिन, समय रहते कब्जाधारकों ने सामान नहीं हटाया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता यूएस गुलेरिया ने कब्जे हटाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को चौड़ा किया जाना है। मार्ग पर जगह-जगह अवैध कब्जों की वजह से परेशानी आ रही थी। कब्जाधारक जगह छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बुधवार को लोनिवि ने अभियान चलाकर कब्जे हटा दिए। भविष्य में भी कोई लोनिवि की जमीन पर कब्जा करता है तो उसे खाली करवाया जाएगा। उधर, कब्जे हटाए जाने के बाद कब्जाधारकों में रोष है। उनका कहना है कि विभाग ने उन्हें बेरोजगार कर दिया है।
विज्ञापन