{"_id":"908bee1053070dc2485372f67c48e962","slug":"holidays-of-pwd-employees-cancelled-after-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के चलते लोनिवि कर्मियों की छुट्टियां रद्द ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्फबारी के चलते लोनिवि कर्मियों की छुट्टियां रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज सुधरते ही सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने बंद पड़े सभी मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया। चंबा-खजियार, चंबा-भरमौर समेत दूसरे सभी मार्ग आवाजाही के लिए बहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। चंबा में शनिवार को हुई बर्फबारी और बारिश की वजह से आधा दर्जन मार्ग बाधित हुए थे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सोमवार को सुबह से ही लोक निर्माण विभाग ने अपने कर्मचारियों को विभिन्न जगह तैनात कर दिया था और मार्ग को बहाल करने का काम छेड़ दिया था।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि विभाग ने लेबर नियमित रूप से मार्ग पर तैनात कर रखी है। खासतौर पर चंबा-तीसा और चंबा-खजियार मार्ग को सबसे पहले खोलने के इंतजाम किए जा रहे हैं। चंबा-खजियार मार्ग पर रविवार को ही लेबर लगा दी गई थी और इस मार्ग को दोपहर बाद बहाल किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी लोनिवि कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं और उनकी छुट्टियां मौसम खराब रहने तक रद्द की गई हैं। कर्मचारियों को सिर्फ बेहद जरूरत के दौरान ही छुट्टी मिल सकेगी।