{"_id":"b9c168eca0eb91f8b0ec9df900f65063","slug":"five-sampale-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति निगम के भंडार गृह पर दबिश, पांच सैंपल भरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य आपूर्ति निगम के भंडार गृह पर दबिश, पांच सैंपल भरे
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में खाद्य आपूर्ति की डिपुओं में मानक से कम क्षमता की खाद्य वस्तुएं देने की बात उठते ही चंबा में जांच अभियान शुरू है। इसी कड़ी में वीरवार को एसडीएम ने खाद्य आपूर्ति निगम के भंडार गृह में दबिश देकर पांच सैंपल भरवाए। मानक के अनुरूप सैंपल नहीं निकलने पर सप्लाई एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहली मर्तबा एसडीएम स्तर पर सैंपल लिए जा रहे हैं। यह सैंपल डिपुओं से नहीं बल्कि खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाले मुख्य भंडारों से लिए गए हैं। चंबा में वीरवार को उपमंडल अधिकारी बचन सिंह ने सुल्तानपुर स्थित खाद्य आपूर्ति निगम के भंडार पर दबिश दी। यहां डिपुओं में सप्लाई होने वाली चना दाल, उड़द, मसर, तेल व नमक के सैंपल भरे गए। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम ने भंडार में रखे गए तोल की भी जांच की। गौरतलब है कि विधानसभा में डिपुओं में सप्लाई होने वाली खाद्य वस्तुओं को लेकर सवाल उठाए गए थे। इस पर खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने जांच की बात कही थी। अब एसडीएम स्तर पर इस जांच को शुरू किया गया है। जबकि इसकी रिपोर्ट खुद खाद्य आपूर्ति विभाग बनाकर सरकार को भेजेगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने दो दिन में अभियान पूरा करने के निर्देश सभी जिलों को दिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही इस मामले पर कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम बचन सिंह का कहना है कि खाद्य आपूर्ति निगम के भंडार गृह सुल्तानपुर में दबिश दी गई है। इस दौरान पांच सैंपल भरे गए हैं। इन सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। यदि रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।