फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire in tisa

तीसा में ढाबे में सिलेंडर फटा, एक झुलसा

Mon, 25 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 25 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
fire in tisa
आग - फोटो : self

तीसा उपमंडल के सेरी गांव में एक ढाबे में सिलेंडर फटने से ढाबा मालिक बुरी तरह से झुलस गया। ढाबा दो मंजिले मकान की ऊपरी मंजिल में चल रहा था। सिलेंडर के धमाके के साथ मकान की छत नीचे आ गिरी जबकि सिलेंडर फटने से निकली एलपीजी ने मकान की ऊपरी मंजिल को पूरी तरह से जला दिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि यह धमाका इतना जोरदार था कि दो किलोमीटर तक इसकी आवाज लोगों ने सुनी। यह हादसा सोमवार दोपहर दो बजे के करीब उस समय हुआ जब ढाबा मालिक लक्ष्मण सिंह पुत्र नौंरग लोगों को दोपहर का खाना खिला रहा था। उसकी पत्नी आशा बाहर पानी लेने गई हुई थी। इतने में जैसे ही ढाबा चालक ने एलपीजी चूल्हे पर चाय बनाने के लिए रखी। एलपीजी सिलेंडर की पाइप लीक होने से उसमें आग लग गई। जिसे देख ढाबा चालक ने बाहर निकलने की कोशिश तो कि लेकिन दरवाजे तक ही पहुंच पाया। उसके बाद जोरदार धमाके से मकान की छत नीचे आ गिरी। वहीं ढाबे के अंदर ढाबा संचालक आग की लपटों में घिर गया। जिसे बाद में मौके पर पहुंची उसकी पत्नी ने अपनी जान जोखिम में डाल बाहर निकाला।
विज्ञापन


आसपास के लोगों को इसका पता चलने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जहां से घायल ढाबा संचालक को उपचार के लिए तीसा अस्पताल व बाद में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया। पुलिस ने मामले की सूचना पाकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने मौके का मुआयना करके घायल के इलाज का सारा खर्चा प्रशासन की ओर से वहन का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed