फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire in bharmour

जंगल की आग से बड़ग्रां में बन्नी माता मंदिर राख

Tue, 03 Jan 2017 07:05 PM IST
Updated Tue, 03 Jan 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
fire in bharmour
आग - फोटो : demo pics

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के दूरदराज स्थित बड़ग्रां पंचायत के लियुंडी गांव में स्थित बन्नी माता मंदिर व सराय भवन जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पंचायत प्रधान को करीब चार दिन बाद मिली है। मंदिर के आसपास स्थित जंगलों में पिछले कुछ दिनों से आग लगी हुई थी। लेकिन आबादी न होने की वजह से आग नहीं बुझ पाई। बन्नी माता का यह मंदिर काफी प्राचीन था और दो मंजिला भवन में मंदिर स्थापित था।
विज्ञापन


मंदिर के साथ ही पंचायत ने एक सराय का निर्माण किया था। जहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रबंध था। हालांकि मंदिर के साथ ही वन विभाग ने एक हट का निर्माण किया है जहां तक आग नहीं पहुंच पाई। पंचायत प्रधान काहन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोग मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इन्हीं लोगों ने वापस आकर मंदिर जलने की बात बताई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को मंदिर में आग लगने की जानकारी दे दी गई है। आग लगने की वजह से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में धातु की मूर्तियां स्थापित थी। इसके अलावा भंडारे के लिए बर्तन रखे गए थे। आग की चपेट में आने से सब कुछ जल गया है। पंचायत प्रधान काहन सिंह ने बताया कि वन विभाग के साथ जल्द ही पंचायत मंदिर का मुआयना करने जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed