फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   eat poision

युवती ने खाया जहर, निजी होटल में करती थी काम

Fri, 25 Nov 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 25 Nov 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
eat poision
मामले की जांच करती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में काम करने वाली युवती ने जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता की पहचान सबू पुत्री किशोरी निवासी गांव सुताह डाकघर मैहला के रूप में हुई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय जहरीला पदार्थ खाने पर युवती को अस्पताल में लाया गया।


उन्होंने कहा कि जहर का मामला होने के कारण पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में जाकर युवती का बयान दर्ज किया। जिसमें युवती ने पुलिस को बताया कि उसने दवाई की जगह जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जहर खाने से बीमार हुई युवती की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed