फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   doctor suspected death

बकलोह में डॉ. एमएम मरोल की संदिग्ध मौत

Sat, 15 Oct 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 15 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

बकलोह में एक डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने डॉक्टर का शव उसके कमरे से बरामद किया है। मृतक की पहचान डॉ. एमएम मरोल उम्र 66 साल निवासी चंबा के रूप में हुई है। जो बकलोह में निजी प्रेक्टिस करते थे। सुबह उनके क्वार्टर में मृत होने की सूचना पुलिस को आसपास के लोगों ने दी। उसके बाद चुवाड़ी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का शव बिस्तर से बरामद हुआ है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक टीम मौके पर भेजी गई थी। शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो पाएगा। पुलिस इस मामले में अभी तक भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed