{"_id":"586117934f1c1b8640eeba9e","slug":"devdar-wood-catched-in-pangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनमंत्री के विस क्षेत्र पांगी में अवैध कटान, देवदार के स्लीपर से लदी गाड़ी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनमंत्री के विस क्षेत्र पांगी में अवैध कटान, देवदार के स्लीपर से लदी गाड़ी जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 26 Dec 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
11 स्लीपर देवदार के पकड़े
- फोटो : demo pics
वनमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अवैध कटान थम नहीं रहा है। इस बार जनजातीय क्षेत्र पांगी में कटान का ताजा मामला सामने आया है। जिसमें वन विभाग ने एक पिकअप गाड़ी जब्त कर उसमें लदे ग्यारह स्लीपर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी के चालक के पास इस लकड़ी के संबंध में कोई भी वैध रसीद नहीं थी। पुलिस ने लकड़ी व जीप दोनों को कब्जे में ले लिया है। चालक व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लकड़ी की अवैध तस्करी से जुड़े लोग बर्फबारी व बारिश का इंतजार कर रहे थे और रविवार पहली बर्फबारी होते ही इन्होंने घाटी में अवैध कारोबार शुरू कर दिया। पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र से वनमंत्री विधायक हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व भरमौर विस क्षेत्र में एलमी वन कटान सुर्खियों में रहा है। वनमंत्री का गृहक्षेत्र होने की वजह से भाजपा ने इस मुद्दे को विधानसभा में खूब तूल दिया था। फिलहाल, पांगी में पुलिस ने एक पिकअप से देवदार के ग्यारह स्लीपर पकड़ कर दो लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह मामला उस समय पेश आया जब पांगी पुलिस ने सोमवार को माहलू नाला के समीप नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक पिकअप सामने से आती दिखाई दी। जिसे जब पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो उसमें देवदार के ग्यारह स्लीपर रखे पाए गए। पूछताछ करने पर वाहन में सवार दो लोग शंभु राम निवासी गांव रेई और आकाश निवासी झलवास देवदार की इस लकड़ी के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाए।
लिहाजा पुलिस ने पिकअप सहित देवदार के ग्यारह स्लीपर कब्जे में लेकर शंभु और आकाश के खिलाफ भादंसं की धारा 379 व भारतीय वन अधिनियम 33, 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान पकड़ा : डीएसपी
उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपियों पर अनियमितता का आरोप साबित होने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। पांगी पुलिस को इस मामले की जांच पूरी गहनता से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा रखे हैं।