{"_id":"20b8537cffaf357dfd930f7e5cca5aa6","slug":"congress-strike-against-herald-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड मामले पर चंबा में कांग्रेस ने निकाली मौन रैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हेराल्ड मामले पर चंबा में कांग्रेस ने निकाली मौन रैली
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने मुंह पर काले कपड़े बांध कर मौन रैली निकाली। बाद में सभी उपायुक्त से मिले और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जानबूझ कर निशाना बना रही है। सीबीआई का गलत इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किया जा रहा है जिसे किसी भी रूप में सहन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसी नेताओं से संयम बरतने का आह्वान किया था, जिसके चलते चंबा मुख्यालय में मौन रैली निकाली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को मनमानी की इजाजत नहीं है। कांग्रेस पदाधिकारियों की यह रैली चंबा के सर्किट हाउस से शुरू हुई थी जो बाद में उपायुक्त कार्यालय में समाप्त हो गई। मौन रैली में पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, प्रदेश सचिव पवन नैय्यर, युकां अध्यक्ष शिवांक शर्मा, पंडित लक्ष्मीधर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।