फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   clear the path

रास्ते में हो रहे अवैध निर्माण को पंचायत प्रधान व ग्रामीणों ने उखाड़ा

Thu, 22 Dec 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 22 Dec 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
clear the path
ग्रामीणों न रोका अवैध ‌न‌िमाऱ्ण। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत करियां के कोट गांव में वीरवार को सरकारी रास्ते में हो किए जा रहे अवैध कब्जे को पंचायत प्रधान व ग्रामीणों ने मिलकर उखाड़ फेंका।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार करियां पंचायत के कोट गांव को जाने वाले रास्ते के बीच में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से डंगे लगाने का कार्य शुरू किया गया। जिसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर अवैध निर्माण की जानकारी पंचायत प्रधान व वार्ड सदस्य को दी। जिसके बाद पंचायत प्रधान व वार्ड सदस्य ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मौके पर जाकर रास्ते के बीच में लगाए जा रहे डंगे के कार्य को रुकवाया।
विज्ञापन


साथ ही डंगा लगाने वाले व्यक्ति को आधा लगा हुआ डंगा उखाड़ने के लिए कहा। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों को मौके पर देख कर डंगे का निर्माण कार्य करवा रहे व्यक्ति ने मजदूरों को निर्देश देकर आधे लगे हुए डंगे को तोड़ दिया। ग्रामीणों में कौशल्या देवी, उपासना देवी, नेहा, कांता, शीला देवी, कमला देवी, उमा देवी, संजीव कुमार, शम्मी कुमार, महिंद्र सिंह, लच्छो राम, चमन सिंह व विजय कुमार ने बताया कि उनके गांव को जाने के लिए एक ही रास्ता है। जिसके बीच में एक व्यक्ति द्वारा डंगा लगाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि गांववासी रास्ते के बीच में होने वाले किसी भी अवैध निर्माण को स्वीकार नहीं करेंगे। उधर, पंचायत प्रधान धर्मपाल ने बताया कि कोट गांव के रास्ते में अवैध रूप से डंगा लगाने का कार्य किया जा रहा था। जिसे गांव वासियों के सहयोग से बंद करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed