{"_id":"58dfdb644f1c1be80463fec8","slug":"boys-eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गलती से खा लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गलती से खा लिया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
ब्रंगाल में एक युवक ने शुक्रवार शाम गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब होना शुरू हुई तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार ने बिना समय गंवाए उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। इसकी पहचान कमलेश पुत्र डोगनी राम निवासी ब्रंगाल के रूप में हुई है।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही जहर का मामला देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर व्यक्ति और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें उन्होंने गलती से जहरीला पदार्थ खाने का बयान पुलिस को दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने की है।
एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ खाने वाले एक व्यक्ति को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।