{"_id":"5b4397f34f1c1b78468b589d","slug":"91531156467-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साच पास में जीप दुर्घटना में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साच पास में जीप दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा/पांगी (चंबा)। चंबा-पांगी मार्ग पर साच पास में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग गाड़ी में मटर की सप्लाई लेकर चंबा की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान साचपास में जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें हरीश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव व डाकघर पुंटो (पांगी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम निवास पुत्र हरी लाल निवासी गांल दलोचा (उत्तर प्रदेश) की सिविल अस्पताल तीसा में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे में गाड़ी चालक राजकुमार पुत्र देवी सिंह निवासी गांव झलवास डाकघर करयास को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। साथ ही घटना की तफ्तीश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरीश कुमार रविवार रात को जीप नंबर एचपी 73-7285 में मटर की सप्लाई लेकर पांगी से चंबा आ रहा था। उसके साथ गाड़ी में उपरोक्त दोनों व्यक्ति भी सवार थे। जब गाड़ी साच पास से गुजर रही थी, तो उसी दौरान चिडू पाणी नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी के खाई में गिरने से जोरदार आवाज को सुनने के बाद वहां से जा रहे अन्य वाहन रुक गए।
विज्ञापन
उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। साथ ही घटनास्थल से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव मृतकों के परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि साच पास में पिकअप दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।