फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लोस चुनावों को लेकर शराब की जमाखोरी पर पुलिस का शिकंजा

लोस चुनावों को लेकर शराब की जमाखोरी पर पुलिस का शिकंजा

Mon, 01 Apr 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनावों को लेकर शराब की जमाखोरी पर पुलिस का शिकंजा
चंबा। जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब की जमाखोरी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में करीब छह सौ से अधिक शराब की बोतलों की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस चौकी द्रड्डा और एसआईयू टीम ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान नैनो गाड़ी में सवार अजय कुमार गांव और डाकघर चनेड़ जिला चंबा, उत्तम चंद गांव डाकघर ढांपु चंबा से 24 बोतलें, ऑल्टो गाड़ी में सवार सुनील व भीम सिंह गांव स्पियडा डाकघर अठेड़ चंबा के कब्जे से 300 बोतल देसी शराब और 24 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस थाना डलहौजी में पुलिस चौकी बनीखेत के पुलिस दल ने सुरखीगला के पास नाकाबंदी के दौरान गाड़ी में सवार दो लोगों चत्तर सिंह कुशनगरी व वीरेंद्र तंजेर (चील बंगला) डाकघर द्रड्डा के कब्जे 156 बोतल शराब बरामद की। तीसरे मामले में पुलिस थाना चुवाड़ी के पुलिस दल ने बेधल मोड़ (नैणीखड्ड के समीप) नाकाबंदी के दौरान गाड़ी में सवार होशियार सिंह निवासी शंभर डाकघर नैनी खड्ड के कब्जे से 48 बोतल शराब, तीसा पुलिस ने दिकरुंड मोड़ (भंजराड़ू बाजार के पास) नाकाबंदी के दौरान राहगीर बशीर मोहमद के बैग से 12 बोतल शराब बरामद की गई। पांचवें मामले में पुलिस चौकी चौहड़ा की टीम ने नाकांबदी के दौरान उत्तम चंद पुत्र शिवो गांव कन्हार डाकघर भलेई की चिकन की दुकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दुकान से 12 बोतल व सूरज चौहान मंडरोड़ी की बैग की तलाशी के दौरान छह बोतल शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की। इसके अलावा पुलिस थाना किहार के पुलिस दल नाकाबंदी और गश्त के दौरान दो अलग अलग मुकद्दमेदर्ज किए हैं। इस दौरान सतीश गागल डाकघर भंडाल के बैग से 24 बोतलें और हेम सिंह, कैलासो व मेघ सिंह डियूर तहसील सलूणी के बैग की तलाशी के दौरान 24 बोतलें देसी और 48 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed