फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डलहौजी के गुबाड़ में पानी के टैंकर की दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत

डलहौजी के गुबाड़ में पानी के टैंकर की दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत

Sat, 08 Dec 2018 09:31 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी के गुबाड़ में पानी के टैंकर की दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत
डलहौजी के गुबाड़ में पानी का टैंकर
विज्ञापन

खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत
- भटियात से डलहौजी जा रहा था टैंकर
- लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, नहीं बचाई जा सकी दोनों की जान
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी में गुबाड़ के पास पानी का टैंकर खाई में गिरने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की रात को पेश आया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय बालकृष्ण (चालक) पुत्र कर्म चंद निवासी बुलाहर डाकघर काहरी और सुनील कुमार (19) पुत्र किशन चंद निवासी गांव भुलकी डाकघर बलेरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बालकृष्ण पानी का टैंकर लेकर भटियात से डलहौजी की तरफ जा रहा था। टैंकर में उसके साथ सुनील कुमार भी सवार था। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े आठ बजे गुबाड़ के पास पहुंचने पर टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय निवासी दीपक राज ने टैंकर को नीचे गिरते देखा। दीपक ने ही लोगों को सूचना दी। लेकिन, आनन फानन में लोग रेस्क्यू को खाई में उतरे लेकिन दोनों की गहरी चोट लगने से मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव बाहर निकाले गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पानी टैंकर हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed