{"_id":"59f4bad94f1c1bec538b9c1f","slug":"51509210841-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुवाला पुल के पास पुलिस ने पकड़ी 700 ग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुवाला पुल के पास पुलिस ने पकड़ी 700 ग्राम चरस
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुवाला पुल के पास चरस के साथ धरा युवक
पुलिस को नाके दौरान मिली सफलता, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चुवाड़ी के छुवाला पुल के पास पुलिस ने 700 ग्राम चरस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही छानबीन की जा रही है कि आरोपी चरस की यह खेप कहां से लेकर आया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार चुवाड़ी पुलिस की टीम छुवाला पुल के पास नाका लगाया था। इसी दौरान सोनू कुमार पुत्र गौतम निवासी गांव द्रम्मण डाकघर रायपुर हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उससे 700 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने मामले की पुष्टि की है।