फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिना टैक्स सामान लाने वाले व्यापारियों को ठोंका चार लाख जुर्माना

बिना टैक्स सामान लाने वाले व्यापारियों को ठोंका चार लाख जुर्माना

Mon, 03 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
बिना टैक्स सामान लाने वाले व्यापारियों को ठोंका चार लाख जुर्माना
बिना टैक्स सामान लाने वाले कारोबारियों से वसूला चार लाख जुर्माना
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई को दिया अंजाम
विभागीय कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स की चोरी करने वाले कारोबारियों से तीन दिनों में चार लाख नब्बे हजार रुपये टैक्स और जुर्माना वसूल किया है। विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि चंबा के कुछ कारोबारी बिना टैक्स का सामान ला रहे हैं। इसको लेकर विभाग ने अलग-अलग टीमें गठित कर जगह-जगह नाके लगाए। नाकों पर टीमों ने व्यापारियों के सप्लाई होने वाले माल की चेकिंग शुरू की। इस दौरान कुछ व्यापारी ऐसे पकड़े गए। जो बिला ईबे बिल सामान लेकर आ रहे थे। ऐसे व्यापारियों का सामान विभागीय टीमों ने जब्त कर लिया। उसे जुर्माना और टैक्स अदा करने के बाद छोड़ा गया। व्यापारियों से विभाग ने चार लाख नब्बे हजार रुपये टैक्स और जुर्माना वसूल किया। इसके बाद ही सामान को छोड़ा गया। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आयुक्त बिन प्रसाद थापा व मदन लाल और सहायक राज्य कर एवं आबकारी बलजीत सिंह, शम्मी कुमार और राज कुमार ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। बिना टैक्स का सामान लाने कारोबारियों के साथ-साथ विभागीय टीमों ने माल वाहक वाहन जोकि अपना टैक्स नहीं भर रहे थे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई। सात माल वाहकों को पकड़कर उनसे 33000 जुर्माना वसूल किया गया। विभागीय कार्रवाई से बिना टैक्स का सामान लाने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिनों में बिना टैक्स सामान लाने वाले व्यापारियों से चार लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना और टैक्स वसूला गया है। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed