फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डलहौजी कैंट में आर्मी के जवानों ने पकड़े चार संदिग्ध

डलहौजी कैंट में आर्मी के जवानों ने पकड़े चार संदिग्ध

Tue, 08 May 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी कैंट में आर्मी के जवानों ने पकड़े चार संदिग्ध
Suspected Man - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)।
पर्यटन नगरी डलहौजी कैंट में सेना के जवानों ने अल सुबह चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान यह लोग अपना सही पता नहीं बता पाए। इसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। मगर पुलिस जांच में चारों लोग डलहौजी में बिछाई जा रही सीवेज लाइन में कार्य करने वाले मजदूर निकले। बहरहाल, डलहौजी के आर्मी एरिया में पकड़े गए चार संदिग्धों को लेकर मंगलवार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इससे दिन भर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

मंगलवार की सुबह करीब चार बजे चार संदिग्ध वर्षाशालिका में बैठे हुए थे। सेना के जवानों ने इनसे पूछताछ की तो यह लोग घबरा गए और अपना सही पता नहीं बता पाए। इसके बाद जवानों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डलहौजी पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चारों लोगों को अपने साथ डलहौजी थाना लेकर आए। पुलिस तफ्तीश में चारों ने बताया कि वह जेएंडके के रहने वाले हैं। डलहौजी में बिछाई जा रही सीवरेज की लाइन के कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, डलहौजी थाना में चारों लोगों के नाम और पते भी पंजीकृत हैं। पुलिस ने रिकार्ड देखा तो उसमें चारों लोगों की पूरी जानकारी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि आर्मी कैंट के पास चार लोगों को पकड़कर सेना के जवानों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। तफ्तीश में पता चला कि ये चारों सीवेज लाइन बिछाने के कार्य में लगे हैं। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed