{"_id":"5cc5d4cabdec22076b5ee076","slug":"31556468938-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचपुला बस हादसे में हमेशा के लिए बिछुड़ गए दो दोस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचपुला बस हादसे में हमेशा के लिए बिछुड़ गए दो दोस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी-पठानकोट सड़क पर हुए बस हादसे में दो नवविवाहित जोड़े को कभी ना भूलने वाले जख्म दे दिए। नूरपुर के रहने वाले दो दोस्त अपनी नई-नई शादी के बाद पत्नियों को लेकर शादी की खुशियां मनाने पर्यटक स्थल डलहौजी जा रहे है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बस में सवार होकर वे खुशियों की तलाश में जा रहे हैं। उसी बस में उन्हें कभी न भूलने वाले जख्म मिलने वाले हैं।
मनीष शर्मा पुत्र देसराज शर्मा निवासी भडवार तहसील नूरपुर अपनी पत्नी दीक्षा को लेकर दोस्त पंकज शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी गांव थोड़ा तहसील नूरपुर और उसकी पत्नी रजनी शर्मा के साथ डलहौजी जा रहे थे। दोनों दोस्तों ने शादी के बाद घूमने के लिए डलहौजी का कार्यक्रम बनाया था। यहां पर एक या दो दिनों तक उनका रुकने का प्रोग्राम था। लेकिन डलहौजी पहुंचने से पहले ही उनकी खुशियां मातम में बदल गई। यहां दोनों दोस्तों ने जिंदगी की नई शुरूआत करने की उम्मीदे लगाई थी।
वहीं पर उन्हें जिंदगी भर न भूलने के जख्म मिल गए। डलहौजी से दस किमी पीछे अचानक बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें दो दोस्त हमेशा के लिए आपस से बिछड़ गए। बस हादसे में मनीष शर्मा की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी दीक्षा को गंभीर चोटें आई हैं। इसी तरह पंकज शर्मा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी पत्नी रजनी शर्मा काल का ग्रास बन गई। इस हादसे के बाद से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।