फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बैरागढ़ में दो किलो चरस के साथ व्यक्ति धरा

बैरागढ़ में दो किलो चरस के साथ व्यक्ति धरा

Sat, 07 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बैरागढ़ में दो किलो चरस के साथ व्यक्ति धरा
क्रिकेट डेमो फोटो - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। चुराह में पुलिस की टीम ने शनिवार को एक और चरस तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इस बार पुलिस ने बैरागढ़ के जीरो प्वाइंट के पास नाके के दौरान एक व्यक्ति को दो किलो चरस के साथ पकड़ा। चरस को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अब पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।


जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने शनिवार को बैरागढ़ जीरो प्वाइंट में नाका लगाया रखा था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान ताजदीन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी टिकरीगढ़ हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। जो नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने उसे दबोचा और उसके बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग में पुलिस को दो किलो 32 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बैरागढ़ के पास पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed