{"_id":"5abd0fcf4f1c1bbc618b45a3","slug":"31522339791-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से पुलिस ने पकड़ी 13 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से पुलिस ने पकड़ी 13 पेटी अवैध शराब
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
wine shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर में पुलिस ने दुकान से 13 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में दुकानदार केवल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को भरमौर बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाजार की दुकानों में अवैैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकानों की तलाशी शुरू की।
इस दौरान केवल की दुकान में पुलिस को 13 पेटी अवैध शराब की मिली। दुकानदार को शराब का बिल दिखाने को कहा। मगर दुकानदार शराब को लेकर कोई बिल नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भरमौर में दुकान से पुलिस टीम ने अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस मामले की कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन