फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुवाड़ी में मारपीट के बाद गाड़ी के शीशे तोडे़

चुवाड़ी में मारपीट के बाद गाड़ी के शीशे तोडे़

Tue, 23 Jan 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी में मारपीट के बाद गाड़ी के शीशे तोडे़
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। पुलिस थाना चुवाड़ी में ढलियार एक व्यक्ति से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी शिकायतकर्ता की करीब 20 हजार की नकदी भी उड़ाकर ले गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी ढलियार ने बताया कि सोमवार शाम के समय वह पत्नी के साथ गाड़ी में ददरियाड़ा से चुवाड़ी जा रहा था। साड़ल नामक स्थान पर एक शख्स ने अपनी गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रमेश कुमार को उसने गाड़ी आगे से हटाने के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में उसने भारी भरकम पत्थर उठाकर उसकी गाड़ी के सामने के शीशे पर दे मारा। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद उसने गाड़ी में रखा बैग उठाया और वहां से भाग गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके बैग में बीस हजार रुपये और कागजात थे। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed