फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अब कार के बोनेट से बरामद हुई 13 किलो 434 ग्राम चरस, गिरफ्तारी

अब कार के बोनेट से बरामद हुई 13 किलो 434 ग्राम चरस, गिरफ्तारी

Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
अब कार के बोनेट से बरामद हुई 13 किलो 434 ग्राम चरस,  गिरफ्तारी
कार के बोनट से 13.434 किलो चरस बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चरस तस्करी के लिए चरस तस्कर अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर तुन्नूहट्टी के पास नाके के दौरान कार के बोनट में छिपा कर ले जा रही 13 किलो 434 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को धर दबोचा है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तुन्नुहट्टी के पास मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस टीम हरेक आने-जाने वाले वाहन की गहनता से छानबीन कर रही थी। इसी दौरान सलूणी से पठानकोट की तरफ आ रही एक कार नंबर एचपी 81-1075 को तलाशी के लिए रोका गया। कार नरेंद्र सिंह गांव फहरोग तहसील सलूणी चला रहा था। पुलिस टीम ने कार की तलाशी लेने के बाद चालक से गाड़ी का बोनट खोलने की बात कही। इस पर कार चालक हडबड़ा गया। पुलिस को उस पर शक हो गया, जिसके बाद कार का बोनट खोल कर देेखा तो उसके भीतर 13 किलो 434 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने नरेंद्र सिंह के खिलाफ माद्रक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि तुन्नुहट्टी में नाकेबंदी के दौरान एक कार चालक से 13 किलो 434 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed