फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चेक बाउंस मामले का उद्घोषित अपराधी पुलिस ने धरा

चेक बाउंस मामले का उद्घोषित अपराधी पुलिस ने धरा

Sat, 19 Jan 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले का उद्घोषित अपराधी पुलिस ने धरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी को पुलिस के पीओ सेल की टीम ने पठानकोट से पकड़ने में सफलता हासिल की है। उद्घोषित अपराधी की पहचान सुुरेंद्र सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी गांव नुशहरा खुर्द तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई है। इसके खिलाफ चंबा कोर्ट में चेक बाउंस मामले में केस चल रहा था। मगर वह लंबे समय से कोर्ट में हाजिरी नहीं दे रहा था। चार दिसंबर 2018 को कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया गया। इसके साथ ही उसकी तलाश करने की जिम्मेवारी चंबा पुलिस को दी। पुलिस के पीओ सेल ने उद्घोषित अपराधी की तलाश शुरू कर दी। शुरूआती दिनों में पुलिस को उसकी लोकेशन तलाशने में काफी परेशानी हुई। मगर चतुराई से कार्य करते हुए पुलिस टीम ने आखिरकार उद्घोषित अपराधी का ठिकाना ढूंढ निकाला। शुक्रवार को पुलिस दल ने उसके ठिकाने पर दबिश दी। इससे पहले कि वह वहां से भाग पाता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। यहां से पकड़कर उसे चंबा लाया गया। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed